वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता और स्वामी यतीश्वरानंद ने सीएम धामी से चंडीघाट-भोगपुर होते हुए बालावाली गंगा बांध तक 32 किमी सड़क निर्माण की मांग की। सीएम ने इस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अर्ध कुंभ मेला के अंतर्गत चंडीघाट से भोगपुर होते हुए बालावाली पुल तक लगभग 32 किलोमीटर गंगा नदी के किनारे बांध पर सड़क निर्माण की मांग की है। इससे पूर्व भी विधानसभा में इस मुद्दे को वह उठा चुके हैं।
बता दें कि बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए आए थे, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता व स्वामी यतीश्वरानंद ने उनसे गुहार लगाते हुए यह मांग उठाई। जिस पर मुख्यमंत्री ने इस कार्य को शीघ्र ही करने का आश्वासन दिया है।
उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इस मार्ग निर्माण की घोषणा हो जाएगी, जिससे हरिद्वार में लगने वाले जाम, कुंभ मेला व कावड़ यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही बांध निर्माण पक्का होगा तथा लक्सर क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से लोगों को निजात मिलेगी।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। आपसी विवाद के चलते हुई इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से किया गया।
उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 2 से 6 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
दशहरे के अवसर पर हरिद्वार स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में शस्त्र पूजन कर धर्म रक्षा का संकल्प लिया गया। महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि शंकराचार्य की परंपरा के अनुसार शास्त्र और शस्त्र दोनों की पूजा आवश्यक है। अखाड़े में नागा संन्यासियों ने सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों सहित प्राचीन एवं आधुनिक शस्त्रों की पूजा की।