उत्तरकाशी के धाराली क्षेत्र में आज बादल फटने से खीर गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 20 से 25 होटल और होमस्टे बाढ़ की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इस घटना में 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश पंवार ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने की वजह से यह भीषण बाढ़ आई। पहाड़ों से आए मलबे ने रास्ते और पुलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धाराली क्षेत्र में पानी और मलबे का कहर साफ देखा जा सकता है।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 80,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। जांच में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान की गई तथा महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया।
एशिया कप 2025 के रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपरओवर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 41 साल में पहली बार भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीबीआई जांच से भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक रुक सकती हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पारदर्शिता और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को बाधित नहीं होने देगी।