• 15 Apr, 2026

लक्सर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोलानी और बानगंगा नदियां उफान पर

लक्सर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोलानी और बानगंगा नदियां उफान पर

लक्सर (हरिद्वार): क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से सोलानी और बानगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। दोनों नदियां उफान पर हैं

 

17544741948734998571734644639517.jpg

लक्सर (हरिद्वार): क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से सोलानी और बानगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। दोनों नदियां उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई जगहों पर पानी निचले इलाकों में घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और संवेदनशील गांवों में टीमों को तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अपील:
लोग नदी किनारे जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। खतरे की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

News4u India

सच्चाई और देशहित की खबरें