गर्भावस्था में एएनसी जांच जरूरी, 80 हजार महिलाओं को मिला लाभ
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 80,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। जांच में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान की गई तथा महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया।