देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है और सितंबर के अंत तक मानसून की विदाई तय मानी जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन राज्य में हल्की गर्मी का दौर रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी दस्तक देगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 सितंबर तक बारिश से राहत बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद एक बार फिर पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है।
बीते कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने आपदा प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति दी है। सरकार का जोर इस बात पर है कि बरसात से प्रभावित हर परिवार तक सहायता जल्द से जल्द पहुंचे। बरसात के बाद अब उत्तराखंड में मौसम की नई करवट के साथ लोगों को सर्दी का एहसास होने लगेगा।