मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 13 सितंबर तक खराब रहेगा उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 सितंबर को मैदानी और पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 11 और 12 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों