• 15 Apr, 2026

लक्सर क्षेत्र के कई गांवों में अलर्ट जारी, प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

लक्सर क्षेत्र के कई गांवों में अलर्ट जारी, प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने कई गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Untitled-228.jpg

प्रशासन ने जिन गांवों में अलर्ट जारी किया है, उनमें बालावाली, कल्सिया, डुमनपुरी, सींफरी, केवलपुरी, पंडितपुरी, रायसी, रामपुर रायघटी, निरंजनपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द, गंगदासपुर, नंदपुर, शेरपुर बेला, माडाबेला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, चंदपुरी खुर्द, चंदपुरी खादर, दल्लावाला, मथियाली कलां, मथियाली खुर्द, डौसन, मटकाबाद, गही संधियूर, जैनपुर खुर्द, जैनपुर कलां, लादपुर खुर्द, लादपुर कलां, मुबारिकपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मोहम्मदपुर मझाना आदि प्रमुख हैं।

प्रशासन ने कहा है कि गंगा और सोलानी नदी में बढ़ते पानी के स्तर को देखते हुए सभी ग्रामवासियों को सतर्क रहना होगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 

News4u India

सच्चाई और देशहित की खबरें