भारत ने एशिया कप 2025 फाइनल में बनाई जगह, बांग्लादेश को 41 रनों से हराया
दुबई। एशिया कप 2025 का रोमांचक सुपर-4 मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने मात्र 37 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ हार्दिक पंड्या ने 38 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। सैफ हसन ने 69 रन की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज असफल रहे और पूरी टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलता मिली।
इस जीत के साथ भारत एशिया कप 2025 का पहला फाइनलिस्ट बन गया है। अब उसका अगला सुपर-4 मैच 26 सितंबर को श्रीलंका से होगा, जिसे टीम अभ्यास के तौर पर देख रही है।