• 15 Apr, 2026

बड़ी खबर (देहरादून) मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई फिर बारिश की संभावना।।

बड़ी खबर (देहरादून) मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई फिर बारिश की संभावना।।

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। 24 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

देहरादून। सितंबर 23 को उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर मानसून की विदाई होने की संभावना है। फिलहाल बारिश थमने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी आई है।

देश के अन्य हिस्सों में भी अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं, उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में भी हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

News4u India

सच्चाई और देशहित की खबरें