• 15 Apr, 2026

एसएसपी डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसएसपी डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस ने अब सुबह के समय भी सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों और बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई की गई। हरकी पैड़ी और प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने सुबह से चेकिंग की।

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखायी दे रही है। अभी तक शाम के समय सघन चेकिंग अभियान चलाने वाली पुलिस अब सुबह के समय भी अभियान चला रही है।

मंगलवार को शहर में पुलिस की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों पर उतर आयी और चेकिंग अभियान शुरू किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शुरू किये गए इस चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट और दुपहिया वाहनों पर तीन बैठकर चलने पर भी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली नगर पुलिस की पुलिस टीमें अपने अपने क्षेत्रों में सुबह से ही चेकिंग अभियान में जुट गई। इस दौरान डामकोठी, हरकी पैडी क्षेत्र समेत अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया।

News4u India

सच्चाई और देशहित की खबरें