• 15 Apr, 2026
गणेश विसर्जन बना मातम: युवक गंगा में बहा, पुलिस व SDRF की टीम लगी तलाश में

गणेश विसर्जन बना मातम: युवक गंगा में बहा, पुलिस व SDRF की टीम लगी तलाश में

हरिद्वार के कंकलघाट में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। एक युवक संतुलन बिगड़ने से गंगा में गिरकर बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस और गोताखोर टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।