कर्मचारियों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
"उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। धामी कैबिनेट ने 5वें और 6ठे वेतनमान पर कार्यरत सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में अधोसंरचना व सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए करोड़ों की स्वीकृति भी प्रदान की गई।"